अक्षय कुमार फिर बने सबसे अमीर बॉलीवुड सेलेब्रिटी, जानिए 2019 में हुई कितनी कमाई

                                                                         


नई दिल्ली, जेएनएन। फोर्ब्स ने 100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार को दूसरा स्थान मिला है। अक्षय के लिए साल 2019 बेहद शानदार रहा है। उनकी तीन फ़िल्में केसरी, मिशन मंगल और हाउसफुल 4 रिलीज़ हो चुकी हैं, जबकि गुड न्यूज़ रिलीज़ होने वाली है। केसरी ने 153 करोड़, मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ और हाउसफुल 4 ने 206 करोड़ जमा किये थे। तीनों को मिलाकर अक्षय की फ़िल्मों ने 500 करोड़ से अधिक बॉक्स कलेक्शन किया है। 


IANS के मुताबिक फोर्ब्स लिस्ट 2019 में अक्षय की कुल कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही है, जो कि पिछले साल के मुक़ाबले 58.51 फीसदी अधिक है। सलमान ख़ान की फ़िल्म दबंग 3 शुक्रवार (20 दिसम्बर) को रिलीज़ हो रही है। इससे पहले भारत रिलीज़ हुई है, जिसने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। सलमान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सलमान की कुल कमाई 229.25 करोड़ रही। सलमान को दूसरे स्थान पर क्रिकेटर विराट कोहली ने रिप्लेस किया है, जिन्होंने 252.72 करोड़ की कमाई 2019 में की। पिछले साल सलमान ने फोर्ब्स की लिस्ट को टॉप किया था। 


Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक