दिल्ली की भीषण ठंड ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, नोएडा में दो दिन के लिए स्कूल बंद

                                                   


नोएडा, एजेंसी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, सोमवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए। सुबह तकरीबन 7 बजे राजधानी दिल्ली लो विजिबलिटी के कारण गायब ही नजर आई। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। 


मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज का दिन पिछले 119 वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा है। दिल्ली में 14 दिसम्बर से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शनिवार को सुबह कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया था। रविवार सुबह सबसे कम तापमान आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को यहां तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। दिसम्बर माह में 29 दिसंबर तक औसत तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह स्तर 1997 के 17.3 डिग्री के बाद का सबसे कम है।                                                                                        वर्ष 1901 के बाद यह दूसरा मौका है जब दिल्लीवासियों को इतने लंबे समय तक शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ा है। राहत की बात यह है कि स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है। सफदरजंग में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 और पालम में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली के अलावा एनसीआर के नोएडा , गुरूग्राम , फरीदाबाद और गाजियाबाद समेत अन्य क्षेत्रों में कोहरे छाया हुआ है।                                                                                 


रेल और उड़ान सेवा प्रभावित


इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे की वजह से सुबह छह बजे से ही यातायात पर व्यापक असर पड़ा। दृश्यता कम रह जाने से केवल कैट 3 बी प्रौद्योगिकी से लैस विमान और इसके लिए प्रशिक्षित पायलट ही टेक आफ और लेंडिग कर सके। घने कोहरे की वजह से छह उड़ाने रद करनी पड़ी तथा 21 उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि 40 फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में उड़ानों की आवाजाही भी प्रभावित हुई । दिल्ली आने वाली विभिन्न राजधानी गाड़ियों के अलावा बड़ी संख्या में कई अन्य रेलगाड़िया कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं । घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम रहने के कारण सड़क यातायात पर भी असर पड़ा और चालकों को पीली बत्ती जलाकर वाहन चलाना पड़ा।                     


नोएडा में स्कूल 2 दिन बंद


वहीं उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जिले में कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के मद्देनजर सोमवार को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों को दो दिन की छुट्टी करने का आदेश दिया।


जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी को छुट्टी करने का आदेश स्कूलों को दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।


Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक