एनआरसी को लेकर बॉर्डर गा‌र्ड्स बांग्लादेश ने कहा, यह भारत सरकार का आंतरिक मामला

                                                       


नई दिल्ली, प्रेट्र। बॉर्डर गा‌र्ड्स बांग्लादेश (BGB) के प्रमुख ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है। बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बल भारत में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकना जारी रखेगा।


सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बताया कि इस्लाम की अगुआई में बीजीबी का एक शिष्टमंडल महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता के लिए भारत के दौरे पर है। एनआरसी मुद्दे पर टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है।                                                                                                                                                         


महानिदेशक से जब बांग्लादेश समेत तीन देशों से धार्मिक प्रताड़ना झेलने वाले गैर मुस्लिमों को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।


 


संसद से सीएए पारित होने के बाद भारत में हो रही घटनाओं पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर बीजीबी प्रमुख ने कहा, मैं कहूंगा कि दोनों बलों (बीएसएफ और बीजीबी) के बीच समन्वयन एवं संबंध बहुत अच्छे हैं।


बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीजीबी सैनिक द्वारा एक बीएसएफ जवान की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह दुखद, अनुचित और अनपेक्षित घटना थी। उन्होंने कहा, जांच अब भी जारी है। हम जरूरी कदम उठाएंगे। बीएसएफ के महानिदेशक वीके जौहरी ने कहा कि घटना अनपेक्षित और दुर्भाग्यपूर्ण थी। इससे कुछ सबक लेने होंगे। हम बांग्लादेश से लगने वाली सीमा के पास हुई इस घटना के मद्देनजर विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर रहे हैं।                                             


Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक