जनगणना के लिए पदनाम अनुरूप नियुक्त किए




 




 


 


 


अजमेर, 13 दिसम्बर। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम ने एक आदेश जारी कर नगर निगम अजमेर क्षेत्र के जनगणना 2021 कार्य के लिए अधिकारियों को प्रदत्त पदनाम अनुरूप नियुक्त किए हैं।


     प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम चिन्मयी गोपाल ने बताया कि जनगणना कार्य के लिए उनका पदनाम प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम रहेगा। जिनका वैधानिक क्षेत्राधिकार सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र रहेगा। इसी प्रकार उपायुक्त प्रशासन नगर जनगणना अधिकारी रहेंगे। इनका कार्यक्षेत्र अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र जोन प्रथम रहेगा। उपायुक्त विकास नगर जनगणना अधिकारी रहेंगे। इनका कार्यक्षेत्र अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र जोन द्वितीय एवं प्रभारी जनगणना रहेगा। सचिव / राजस्व अधिकारी उपनगर जनगणना अधिकारी रहेंगे। इनका कार्यक्षेत्र जनगणना शाखा का समस्त कार्य का उत्तरदायित्व होगा




Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक