Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, बन सकती है JMM- कांग्रेस गठबंधन की सरकार

                                                                     


राज्य ब्यूरो, नई दिल्‍ली/ रांची। झारखंड में 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदान का आखिरी चरण संपन्न हो गया। निजी टीवी न्यूज चैनल के एक्जिट पोल के सर्वे के अनुसार यहां त्रिशंकु विधानसभा के प्रबल आसार हैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपानीत गठबंधन सरकार को झटका लग सकता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार बन सकती है।


इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें तक मिल सकती हैं। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, जेवीएम को 2-4, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।


भाजपा को झटका लगने का अनुमान



आइएनएस-सी वोटर और एबीपी के सर्वे में भी भाजपा को झटका लगने का अनुमान है। इसमें त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा किया गया है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन भी बहुमत से दूर नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।

गठबंधन सरकार का अनुमान


उधर, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में भाजपा को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलने का अनुमान है।


2014 में विधानसभा के नतीजे


2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31.3 फीसद वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। एजेएसयू 3.7 फीसद वोट के साथ 5 सीटें जीती थी। वहीं, जेएमएम 20.4 फीसद वोट के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसद वोट के साथ 6 सीटें और जेवीएम 10 फीसद वोट के साथ 8 सीटें जीती थीं। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। छह सीटें अन्य को मिली थीं।


एग्जिट पोल


इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 


भाजपा : 22 - 32 सीटें


झामुमो, कांग्रेस और राजद : 38 -50


आजसू : 3-5


अन्य : 4-7


आइएनएस-सी वोटर और एबीपी


भाजपा : 28 - 36


झामुमो, कांग्रेस, राजद : 31-39


आजसू : 3-05


झाविमो : 1-04




Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक