वर्ष एक , फैसले अनेक ( सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में होगे तीन दिवसीय कार्यक्रम )

 


अजमेर, 16 दिसम्बर। वर्तमान शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले भर में ''वर्ष एक - फैसले अनेक'' थीम के तहत आगामी 20 से 22 दिसम्बर तक अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।


जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने  बताया कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 20 दिसम्बर को प्रातः 7.30 बजे पहला सुख निरोगी काया थीम पर रन फोर निरोगी राजस्थान कार्यक्रम के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। यह दौड पटेल मैदान से नई चौपाटी तक होगी।  इसके साथ ही प्रातः 10.30 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में निरोगी राजस्थान जागरूकता कार्यशाला का आयोजन चिकित्सा विभाग द्वारा किया जायेगा। इसमें निरोगी जीवन शैली के संबंध में विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिये जायेगे। इसी प्रकार दोपहर 12.30 बजे सूचना केन्द्र में वर्ष एकफैसले अनेक तीन दिवसीय जिला स्तरसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी में जिले की उपलब्धियों पर आधारित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा। साथ ही प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेस कर उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।


     उन्होंने बताया कि शनिवार 21 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर प्रातः 9 बजे रन फॉर निरोगी राजस्थान प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी को नॉडल अधिकारी बनाया गया। तत्पश्चात 22 दिसंबर को पंचायत स्तर पर प्रातः 9 बजे रन फॉर निरोगी राजस्थान प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी को नॉडल अधिकारी बनाया गया। इनके साथ विकास अधिकारी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है। 


 


Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक