जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा को बेस्ट कलक्टर के अवार्ड से नवाजा

सबसे बडे घूमर डांस के लिए भी मिला अवार्ड


    अजमेर। जिला कलक्टर  विश्व मोहन शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित दो अलग अलग समारोहों में बेस्ट कलक्टर अवार्ड एवं सबसे बडे घूमर डांस के लिए सम्मानित किया गया।


" alt="" aria-hidden="true" />


  " alt="" aria-hidden="true" />  


नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिगमा हेल्थ केयर एक्सीलेंस अवार्ड 2019 के तहत बेस्ट डी.एम. एण्ड कलक्टर ऑफ दी ईयर का अवार्ड प्रदान किया गया। उन्हें ये अवार्ड केन्द्रीय कॉर्पोरेट मामलात् एवं वित्त राज्य मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदान किया। ये अवार्ड 2019 में हुए आम चुनाव को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने के फलस्वरूप प्रदान किया गया। इस अवार्ड को हैल्थ केयर सेक्टर का ऑस्कर भी कहा जाता है। यह अवार्ड समाज में उत्कृष्ट कार्य, परिश्रम, सेवायें एवं अनवरत योगदान प्रदान करने के लिए दिया जाता है।


     इसी प्रकार नई दिल्ली में आयोजित वल्र्ड रिर्काड्स यूनियन के तीसरे वल्र्ड रिर्काड्स हॉल्डर्स मीट 2020 में भी जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा को सबसे बड़े घूमर डांस के लिए यह अवार्ड प्रदान किया गया।  अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान दो हजार से अधिक स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने राजस्थानी लोक कला संस्कृति पर शानदार घूमर नृत्य की सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति बरसात के बावजूद दी थी। जिस पर जिले का यह कार्यक्रम इंडिया बुक ऑफ रिर्काडस् में दर्ज किया गया। वल्र्ड रिर्काड्स यूनियन द्वारा गत वर्ष टॉप 20 के तहत कार्यक्रमों का चयन किया गया था जिसमें घूमर नृत्य को भी चुना गया।


" alt="" aria-hidden="true" />


    " alt="" aria-hidden="true" />


जिला कलक्टर ने इसे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि अजमेर जिले की टीम के द्वारा एक होकर कार्य करने के कारण अजमेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। इनके द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्मठता के कार्य किया जाएगा। इसके लिए जिले के समस्त कार्मिक बधाई के पात्र हैं।


 


Popular posts
कोरोना महामारी के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता 2 सितम्बर है अंतिम तिथि विजेताओं को मिलेगे 5 हजार रूपये तक के पुरस्कार
ऑनलाईन लोक अदालत में प्रकरण का निस्तारण होने पर निम्न फायदे है
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, अजमेर लम्बी छुट्टी से लौटे डिस्कॉमकर्मियों को देना होगा हैल्थ सर्टीफिकेट-भाटी दो अधिकारियों के निधन के बाद निगम ने बढ़ाई सतर्कता अब अधिकारियों से मिलने का होगा तय समय पब्लिक डीलिंग कार्यालयों में फेस शील्ड, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य सभी उपाय अनिवार्य
प्रथम ऑनलाईन लोक अदालत में अजमेर अग्रणी
मुख्यमंत्री राहत कोष के प्रकरणों पर करें त्वरित कार्यवाही-जिला कलक्टर राजस्व अधिकारियों की वीसी के माध्यम से ली बैठक